ललितपुर: छात्रा को एक दिन के लिए महिला थाना प्रभारी बनाया गया
पुलिस अधीक्षक मो0 मुस्ताक के निर्देशन में थानाध्यक्ष महिला थाना ललितपुर द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने हेतु दीपचन्द्र चौधरी महाविद्यालय ललितपुर की B.Sc. की छात्रा कु0 खुशबू श्रीवास को एक दिवस के लिए महिला थाना प्रभारी बनाया गया।छात्रा ने जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं ।