*उपमंडल स्तरीय हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस-2026 का क
हमीरपुर में भव्य आगाज*
हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एनवायरनमेंट के निर्देशन में जिला हमीरपुर के पांचों उपमंडलों में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उपमंडल हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम में सुनील शर्मा बिट्टू राजनीतिक सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास व सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। उपमंडल स्तर पर विद्यार्थी मुख्य रूप से चार गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें जूनियर, सीनियर ,व सीनियर सेकेंडरी वर्गों में साइंस क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, साइंस मॉडल तथा मैथमेटिकल ओलंपियाड शामिल हैं।
इस वर्ष चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की थीम साइंस,इन्नोवेशन एंड सस्टेनेबिलिटी रखी गई है।
कार्यक्रम में एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ,डिप्टी डायरेक्टर प्रारंभिक शिक्षा विभाग कमल किशोर भारती , स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति राणा , जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, निर्णायक मंडल के सदस्य एवं शिक्षकगण, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष देवीदास शहंशाह सहित कांग्रेस के पदाधिकारी , राकेश रानी वर्मा, जगदीश चंद्र, पुरुषोत्तम कालिया, आरसी डोगरा, अश्विनी लंबरदार, ज्योति खन्ना, पवन छिंधी , मेहर दीन , डॉ शशि , किशोरी लाल वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुल 82 सरकारी व निजी विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।