जोशियाड़ा: काशी विश्वनाथ मंदिर में दानपात्र से 1.60 लाख से अधिक की चोरी, आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर के दानपात्र से नकदी सहित सिक्के और नेपाली नोट चोरी हुए। पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर के जरिए मात्र 5 घंटे में आरोपी शुभम नौटियाल को गिरफ्तार कर चोरी की रकम व सिक्के बरामद किए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए टीम को नगद पुरस्कार भी दिया है।