बिछिया: अंजनिया के इंदिरा चौक पर निराश्रित मवेशियों का जमावड़ा; हादसे का बड़ा खतरा!
बिछिया जनपद पंचायत अंतर्गत अंजनिया ग्राम पंचायत के इंदिरा चौक तिराहा पर निराश्रित्र मवेशियों का जमावड़ा दुर्घटनाओं का अंदेशा दे रहा है l गुरुवार 18 जून की शाम करीब 7 बजे तक सामने आए वीडियो में बड़ी संख्या में मवेशी सड़क पर बैठे और विचरण करते दिखाई दिए हैं l गौरतलब यह क्षेत्र का व्यस्त मार्ग हैl जहां दिनभर दोपहिया -चारपहिया वाहनों की आवाजाही बनी रहती है l