बांसवाड़ा: छींच कस्बे में श्रद्धा और उल्लास के साथ श्री शिव शक्ति प्रदोष परिषद का वार्षिकोत्सव
बांसवाड़ा के छींच में श्री शिव शक्ति प्रदोष परिषद का वार्षिकोत्सव होमात्मक लघुरुद्र, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। परिषद के चुनाव भी निर्विरोध हुआ, जिसमें भरत आचार्य पुनः अध्यक्ष चुने गए। महंत रघुवीर दास महाराज ने कार्तिक मास और भगवान दामोदर की महिमा पर विशेष प्रवचन दिया।