छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित प्रसिद्ध महामाया पहाड़ पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घने जंगलों के बीच एक पेड़ से अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश लटकी मिली। रास्ते से गुजर रहे बीट गार्ड और स्थानीय लोगों को तेज दुर्गंध आने पर घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक आंकलन के मुताबिक शव 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा के अनुसार शव अत्यधिक खराब स्थिति में होने के कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है और आसपास के थानों की गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है। मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
#Ambikapur #ChhattisgarhNews #SurgujaNews #CrimeNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #SocialMediaUpdate #FatafatNews