दतिया नगर: सेवढ़ा चुंगी रोड, सिविल लाइन दतिया में पुलिस ने अल्टो कार से 30 पेटी अवैध शराब जब्त की, मामला दर्ज
दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेवढ़ा चुंगी रोड स्थित थाने के पीछे से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। रात करीब 11 बजे एक सफेद रंग की अल्टो कार जब्त की।