दरभंगा: कैदराबाद मंसार कॉलोनी में जनता दल यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा जयंती समारोह का आयोजन
जनता दल यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कैयूम अंसारी एवं परमवीर चक्र प्राप्त अब्दुल हमीद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कैदराबाद मंसार कॉलोनी में रविवार को दोपहर 1:30 बजे प्रारंभ हुआ। जिसमें आए अतिथियों के रूप में कई लोग मौजूद थे जिन्हें कार्यकर्ताओं के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।