दरभंगा: सदर अनुमंडल क्षेत्र में दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त
सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत श्रम संसाधन विभाग के धावा-दल द्वारा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु गहन छापेमारी की गई। इसी क्रम में 02 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है। मिथिला आरके ट्रेडर्स, विशनपुर चौक हनुमाननगर से एक बाल श्रमिक तथा के.जी.एन मोटर रिपेयरिंग सेन्टर,दिल्ली मोड़, दरभंगा से एक बाल