दिघवारा: दिघवारा रेलवे स्टेशन की खाली भूमि से शव मिला, पुलिस जांच कर रही है, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया
Dighwara, Saran | Feb 18, 2025 मंगलवार को सुबह 11आरपीएफ/जीआरपी पुलिस रेलवे की खाली जंगलनुमा भूमि से शव किया बरामद।शव को पोस्मार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजी गई।शव की शिनाख्त जहांगीर अली पिता मुज्तबा ग्राम चकनुर थाना दिघवारा के रूप में की गई।मृतक सोमवार को शाम में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने मलखाचक गया था।वही दिघवारा पुलिस संदेह होने पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।