पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव पर हमला, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू से हमले का आरोप
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर कथित तौर पर चाकू से हमला करने और उन पर चप्पल फेंकने की घटना सामने आई है। उनके मीडिया सलाहकार ने आरोप लगाया है कि पुलिस हमलावरों को अपने साथ ले गई और सांसद की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती गई।
घटना के बाद पप्पू यादव ने कहा, "मैंने सनातन का अपमान नहीं किया। जनता नहीं होती, तो आज हम मर जाते। वहीं, मौके पर मौजूद एक समर्थक ने दावा किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 3-4 लोग अचानक पहुंचे और चाकू से हमला कर दिया। समर्थक ने बताया कि सांसद को बचाने की कोशिश में उसकी उंगली भी घायल हो गई।
#PappuYadav #Bihar #Purnia #BreakingNews #Attack #Politics #BiharNews #IndiaNews #bignews #BreakingNews #NewsUpdate #pahadsamachar