बिग ब्रेकिंग: अब भाजपा विधायक महेश जीना का ये ऑडियो आया सामने! ऑडियो सुनिये और बताइये? आपको क्या लगा सुनकर? क्या इस ऑडियो की जांच होनी चाहिए क्या इस ऑडियो को फोरेंसिक लैब चंडीगढ़ भेजना चाहिए?
#भाजपा #ऑडियो #विधायक #महेशजीना
सल्ट विधानसभा: शनिवार को सोशल मीडिया में भाजपा विधायक महेश जीना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे उनके द्वारा गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यूकेडी के कार्यकर्ताओं से उनकी तीखी बहस हो गई थी। अब यह ऑडियो सोशल मीडिया में तैर रहा है जिसमें एक आवाज विधायक महेश जीना से मैच हो रही है वहीं दूसरा शख्स कौन है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। दूसरे पक्ष द्वारा खुद को यूकेडी से जुड़ा बताया जा रहा है।
हालांकि इस ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया में सवाल भी उठाये जा रहे हैं कि ऑडियो स्क्रिप्टेड लग रहा है।