उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपना नीतिगत एजेंडा "संकल्प नए उत्तराखंड का" (भाग-1) जारी किया। पार्टी ने कहा कि उसका फोकस राज्य के मूल मुद्दों और उत्तराखंड के दीर्घकालिक विकास पर रहेगा।
यूकेडी ने अपने एजेंडे में पांच प्रमुख प्राथमिकताओं को शामिल किया है—अनुच्छेद 371 के तहत विशेष संवैधानिक प्रावधान, मूल निवासियों के अधिकारों का संरक्षण, व्यापक भूमि सुधार, विवश पलायन का अंत और आरक्षण के भीतर आरक्षण की व्यवस्था। पार्टी का कहना है कि इन्हीं मुद्दों के साथ वह विधानसभा चुनाव 2027 में जनता के बीच जाएगी।
#UKD #Uttarakhand #Dehradun #Election2027 #UttarakhandPolitics #pahadsamachar