वारासिवनी: तनाव से राहत: डीजी जेल ने वारासिवनी उप जेल में ओपन जिम का किया शुभारंभ, स्वास्थ्य की ओर एक कदम
उप जेल में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम का शुभारंभ किया गया। डीजी जेल डॉ. वरुण कपूर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक रामलाल सहलाम व जेलर अंजुलता गोस्वामी सहित स्टाफ मौजूद रहा। जिम से कर्मचारियों को शारीरिक मजबूती और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।