मुरादाबाद: बिलारी में खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता और स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया गया
बिलारी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर मिठाई निर्माताओं, किराना विक्रेताओं और खाद्य कारोबारियों को खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।