बमोरी: भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान शिविर का दो दिवसीय कार्यक्रम बमोरी में संपन्न
Bamori, Guna | Mar 29, 2026 तहसील मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत सभा कक्ष में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान 29 मार्च 2026 2: संपन्न हुआ है|जिसमें पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश की मोहन सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में भारत की जीडीपी तीसरे स्थान पर है |