धनघटा थाना क्षेत्र के चोरमरा गांव में जमीनी विवाद में घायल 60 वर्षीय रामसावर की 15 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 17 मई को रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में परिवार के पांच लोग घायल हुए थे। रामसावर को कई अस्पतालों में उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया था, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।