रायपुर रानी: रायपुर रानी, बधौर गांव में जजपा के द्वारा किया गया बैठकों का आयोजन, जजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे
कालका विधानसभा की रायपुर रानी ग्राम पंचायत की वार्ड नंबर 3 में लाल ईश्वर चंद के द्वारा आयोजित बूथ कमेटी की बैठक में जजपा के प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही लोगो के द्वारा बताए गए कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों से यथाशीघ्र कार्य करने का आग्रह फोन के माध्यम से किया।