रायपुर रानी: रायपुर रानी पुलिस थाना के सामने सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान पीजीआई में तोड़ा दम
रायपुर रानी पुलिस थाना के सामने एक्टिवा सवार की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गुलशन के रूप में हुई है। गुलशन रायपुर रानी पुलिस थाना के नज़दीक ही चाय की दुकान लगाता था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।