सरदारशहर: वार्ड 49 निवासी विवाहिता के साथ पति द्वारा मारपीट के आरोप में पुलिस थाने में मामला दर्ज, बीकानेर में चल रहा इलाज
बिहार निवासी जगरनाथ पासवान ने मामला दर्ज करवाया है कि मेरी बेटी प्रीति की शादी सरदारशहर के वार्ड 49 निवासी दिनेश पुत्र हंसराज मोदी के साथ हुई है। मेरी बेटी प्रीति को उसके पति दिनेश ने मारपीट कर करीब 4 साल पहले घर से निकाल दिया। तब से मेरी बेटी किराए के मकान में अकेली रहती है। मुझे सूचना मिली कि प्रीति की तबीयत खराब है तो मैं 1 फरवरी को सरदारशहर पहुंचा।