शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा
भोपाल नगरीय क्षेत्र में नरेला के सरदार पटेल विद्यालय एवं गोविंदपुरा में अम्बेडकर भवन में शिविर का आयोजन किया गया।
भोपाल जिले में नगरीय निकाय में शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जन-सामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायसंगत निराकरण सुनिश्चित करने जिला प्रशासन , नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। नरेला के सरदार पटेल विद्यालय एवं गोविंदपुरा में अम्बेडकर भवन में आयोजित शिविर में श्रीमती आरती कुशवाह का बीपीएल सूची में नाम जोड़ा गया। आवेदन एवं तत्काल सर्वे उपरांत एस.डी.एम. गौविंदपुरा द्वारा आन-लाईन पोर्टल पर आवेदन स्वीकृत किया गया। शुक्रवार को ‘जनकल्याण शिविर’ में कुल 2347 आवेदन प्राप्त हुए । जिसमें 2039 आवेदन का मौके पर ही निराकरण किया गया साथ ही शेष आवेदन अभी लम्बित हैं। 15 और 16 जून को सभी जोन कार्यालयों और निगम मुख्यालय अटल भवन (तुलसी नगर) में विशेष जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal
3 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026