लखीमपुर खीरी जिले के गोला रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में 26 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-215) के तृतीय दिवस की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई। चयनित कैडेटों ने अनुशासन, समन्वय और सैन्य दक्षता का शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को सलामी दी।