बिजनौर: स्वाहेड़ी के जंगल में दिखा गुलदार, जंगल में पहुंची वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | Jun 4, 2024 बिजनौर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगातार आबादी के नजदीक गुलदार दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर किसानों व ग्रामीणों में खौफ बरकरार है। आज भी स्वाहेड़ी के जंगल में गुलदार दिखाई देने के बाद बिजनौर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वहां का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से वार्ता की तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि जल्द ही गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया जाएगा