केराकत: जलालपुर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से पीछे से टकराया ट्रक चालक और खलासी की मौत
वाराणसी से अयोध्या जा रहा कोयला लादकर ट्रक खड़े ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे खलासी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई जहां डॉक्टरों ने ट्रक चालक पिंटू ( 32) निवासी अयोध्या और खलासी हनुमान यादव (22) को मृत घोषित कर दिया ।पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी।