लखीमपुर: फरधान थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में चार अभियुक्तों का किया चालान
लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। फरधान थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी ने मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी।