किला स्थित भीमलत कुंड में 24 मई को दोपहर करीब 3 बजे नहाते समय एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति पानी में डूब गया। सिविल डिफेंस टीम की मदद से 25 मई सुबह 9 बजे शव बरामद कर सावरिया जी राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की अब तक पहचान नहीं खोने से आज अंतिम संस्कार के लिए शिवसेना को सुपुर्द किया गया।