अल्बर्ट एक्का (जारी): योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर पहुंचे अधिकारी: जाकिर अंसारी
जारी प्रखंड सभागार में सांसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीडीओ रविकांत शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जाकिर अंसारी ने कृषि विभाग से बीज वितरण, कृषि योजनाओं की प्रगति और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेकर पारदर्शी व समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।