Kishanganj; सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन–
गतिविधि - स्वागत एवं परिचय, ECCE गतिविधि। रोल प्ले, कहानी, PMVVY योजना का प्रचार-प्रसार एवं आवेदन पंजीकरण एवं गोदभराई कार्यक्रम का विशेष आयोजन।
जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार के निदेशानुसार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती बन्दना पाण्डेय के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दिनांक 29.09.2026 से 01.10.2026 तक तीन दिनों का विशेष “आँगन का मिलन” कार्यक्रम जिला के सभी आंगनवाडी केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । आज का विशेष गतिविधि में स्कूल पूर्व शिक्षा के बच्चों का स्वागत एवं परिचय, ECCE गतिविधि, रोल प्ले, कहानी एवं गीत, खेल आधारित सीखने की गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सभी आंगनवाडी केन्द्रों में गोदभराई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। एवं PMMVY योजना का प्रचार - प्रसार एवं आवेदन पंजीकरण का कार्य किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुख्य रूप से गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिला को उचित खान पान एवं समय पर टीकाकरण हेतु बताया गया कार्यक्रम के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं जागरूकता के संबंध में विशेष जानकारी प्रदान की गई। जिसमे सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका/ सहायिका द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में क्षेत्र के लाभुकों एवं आम जनों द्वारा बढ़ चढ़ कर भागीदारी लिया जा रहा है।
माताओं को बच्चों के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों का उपयोग करने, आहार में विविधता बनाए रखने तथा बच्चों की आयु के अनुसार उचित मात्रा एवं अंतराल पर पूरक आहार देने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषक क्षेत्र की महिलाओं, माताओं, अभिभावकों एवं अन्य ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सहित महिला एवं बाल विकास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में उपस्थित लाभार्थियों को जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त पोषण माह 2026 कार्यक्रम (9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2826 तक) अंतर्गत जिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पोषण सम्बंधित जानकारी को प्रचार प्रसार किया जा रहा है।