पूरनपुर: गांव भगवन्तापुर में राशन कोटा से चावल चोरी करते किशोर को टैंपो सहित पकड़कर पुलिस को सौंपा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवन्तापुर निवासी सतीक अहमद कोटेदार हैं, जो दोपहर में नमाज़ पढ़ने गए थे। इसी बीच गांव का रहने वाला एक नाबालिग अपना टैंपों लेकर पहुंच गया। उसने राशन की दुकान की कुंडी खोलकर वहां रखी चावल की लगभग छह बोरियां चोरी कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद किशोर टैंपो लेकर जाने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।