आरा: गाड़ी की टक्कर से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी, दो गायों की मौत, आक्रोशित लोगों ने ब्लैक सफारी में की तोड़फोड़
Arrah, Bhojpur | Oct 22, 2026 भोजपुर जिले में महाराणा प्रताप नगर के समीप एक सड़क हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि हादसे में दो गायों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि एक गाड़ी की टक्कर से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया और दो गायों की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए।