हाथरस: हाथरस जंक्शन के भोगांव में गाली-गलौज को लेकर परिजनों में हुई मारपीट पति-पत्नी हुए घायल पुलिस ने कराया मेडिकल
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोगांव में गाली-गलौज को लेकर परिजनों में ही मारपीट हो गई। अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ लग गई। इस मारपीट में पति पप्पन और पत्नी लज्जावती घायल हो गए। पति-पत्नी के द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।