घोड़ाडोंगरी: बेहड़ीढाना में खेत में घुसकर गाय ने खाई मक्के की फसल, किसानों ने गाय को पकड़कर लाया घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी
घोड़ाडोंगरी के बेहड़ीढाना में रविवार को शाम 4 बजे खेत में घुसकर गाय ने मक्के की फसल खा ली। जिस पर किसानों ने गाय को पकड़कर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी लाया। किसानों ने गाय मालिक पर कार्रवाई की मांग की। वही गाय को गौशाला भेजने की मांग रखी।किसान रामविलास सलाम ने बताया कि बेहड़ीढाना में आए दिन मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व में भी इसकी शिकायत कर चुके थे।