नागौद: बिरसिंहपुर में सराफा व्यापारी के घर डेढ़ करोड़ की चोरी, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने से पुलिस भी उलझी
Nagod, Satna | Nov 6, 2026 सतना। जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में शातिर बदमाशों ने सराफा व्यापारी के घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। हैरानी की बात यह है कि चोरी के बाद घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। व्यापारी और उसके कर्मचारी ने काफी कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में पड़ोसी की छत के रास्ते घर में दाखिल हुए तो चोरी का पता चला।