कटनी नगर: बरही में भीषण अग्निकांड, दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
जिस रात पूरा देश दीपावली का त्योहार मना रहा था, उसी रात कटनी जिले के बरही में एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं। मुख्य बाजार स्थित तीन मंजिला क्रॉकरी दुकान सह मकान में आधी रात भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग, उनकी पत्नी, बहू, दो मासूम बच्चियों और महज दो माह के नवजात सहित एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।