कोंडागांव: लभा में किसान की खेत में करेंट लगने से हुई मौत, घटना के बाद लाया गया था जिला अस्पताल डॉक्टरों ने की मौत होने की पुष्टि
कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लभा में आज सुबह एक किसान की खेत में काम करते वक्त बिजली का करेंट लगने से मौत होने की खबर सामने आ रही है। ग्राम लभा निवासी 65 वर्षीय सोनधर सोरी आज सुबह अपने खेत में काम करने आया था। वहीं परिजनों ने उन्हें खेत में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे पड़ा हुआ देखा।डीएच में डॉक्टरों ने ग्रामीण की मौत होने की पुष्टि की है।