पन्ना: "कट्टा दिखाकर मार डालने की धमकी देते हैं... मुझे पढ़ना है": जबरन शादी और मारपीट से तंग आकर SP दफ्तर पहुंची छात्रा।
Panna, Panna | Aug 19, 2026 पन्ना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पढ़ाई की चाहत में 12वीं पास छात्रा अपने ही परिवार के खिलाफ जंग लड़ने SP दफ्तर पहुंच गई। पीड़ित छात्रा ने पिता, भाई और रिश्तेदार पर बंदूक दिखाकर जान से मारने और जबरन शराबी से शादी कराने का आरोप लगाया है। छात्रा ने बालिग होने के सबूत सौंपकर पढ़ाई पूरी होने तक सुरक्षा की गुहार लगाई है।