पीलीभीत: महिला से अश्लील हरकत और मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर मारपीट करने, अभद्रता और धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चतीपुर निवासी रामनिवास उर्फ गुड्डू काफी समय से उसे परेशान करता था। आरोप है कि वह रास्ते में रोककर अश्लील