टीकमगढ़: एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिस कर्मियों को नियमानुसार आवास आवंटित कर खुशियाँ बांटी
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आज दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए (लॉटरी आधारित) आवास आवंटन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित नवीन आवास गृहों का आवंटन पात्रता एवं आवश्यकता के आधार पर नियम अनुसार किया गया।