कटघोरा: राशन दुकान पर औचक जांच, पार्षद नरेंद्र देवांगन ने व्यवस्था में सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश
Katghora, Korba | Mar 31, 2026 वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत नर्सरीपारा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व जिला महामंत्री एवं निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन ने औचक निरीक्षण किया। जनसेवा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मौके पर पहुंचकर राशन वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं और संपूर्ण कार्यप्रणाली देखी।