स्याना: नगर के शहीद स्तंभ पार्क पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर समाजसेवियों ने किया नमन
Siyana, Bulandshahr | Aug 18, 2026
नगर के शहीद स्तंभ पार्क पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। मंगलवार को दर्जनों समाजसेवी कार्यकर्ता शहीद स्तंभ पार्क पहुंचे। जहां वरिष्ठ समाजसेवी ललित त्रिवेदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। जिसके बाद मौजूद समाज सेवायों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।