वारिसलीगंज: वारिसलीगंज में साइबर ठगी के खिलाफ SIT की कार्रवाई, कोचगांव में छापेमारी में युवक गिरफ्तार; 8 मोबाइल और ₹1.24 लाख बरामद
वारिसलीगंज के कोचगांव में साइबर ठगी के खिलाफ SIT ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। कार्रवाई 13 अगस्त की रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना पर हुई। गिरफ्तार हिमांशु कुमार (20) के पास से आठ स्मार्ट मोबाइल, दो बाइक और 1.24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।