पाकुड़: नगर परिषद द्वारा नगर परिषद कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
Pakaur, Pakur | May 30, 2024 नगर परिषद द्वारा नगर परिषद कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में सदर के अंचलाधिकारी सह शहरी निर्वाचन पदाधिकारी भागीरथ महतो, डीएसपी अजय आर्य, प्रशासक नगर परिषद राजकमल मिश्रा व अन्य मौजूद थे।रैली का समापन अंबेडकर चौक पर चुनाव का पर्व देश का गर्व लिखकर और कैंडल जलाकर किया गया।