गोरखपुर: काली मंदिर पर सड़क पर गेराज बनाकर वाहन मरम्मत करने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने अतिक्रमण मुक्त कराया
यातायात व किड पुलिस ने आज संयुक्त रूप से काली मंदिर के पास सड़क पर गेराज बनाकर वाहनों की मरम्मत करने वाले मैकेनिक को के ऊपर कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाया और जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाया। इस दौरान यातायात एसपी, सीओ कैंट, इंस्पेक्टर कैंट, यातायात निरीक्षक मौके पर मौजूद रहे।