गोरखपुर: सदर सांसद की पहल पर जिले की 24 सड़कों का पीएमजीएसवाई-IV के तहत हुआ समावेशन
गोरखपुर क्षेत्र में सड़क सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। सांसद रवि किशन शुक्ला की पहल के तहत गोरखपुर के संसदीय लोकसभा क्षेत्र एवं विधानसभा/तहसील कैम्पियरगंज की 24 सड़कों के चौड़ीकरण और नव निर्माण को पीएमजीएसवाई-IV के अंतर्गत शामिल करने का सकारात्मक निर्णय लिया गया है।