गोरखपुर: रेलवे के वाशिंग पिट पर ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट से 5 मिनट में होगी ट्रेन की धुलाई
गोरखपुर वाशिंग पिट पर ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट की शुरुआत हो गई है, जिससे महज 5 मिनट में 22 बोगियों की धुलाई हो जाएगी। यह नई तकनीक कम पानी (1320 लीटर) में सफाई करेगी, जबकि पहले 6600 लीटर पानी खर्च होता था। साथ ही, मैनपावर की भी बचत होगी। पहले एक रेक की धुलाई में 3 कर्मचारी लगते थे, लेकिन अब यह काम मशीनें करेंगी, जिससे ट्रेन की लेट लतीफी भी कम होगी।