गोरखपुर: कैंट पुलिस ने फर्जी कागजात से 19 साल से नौकरी कर रहे सिपाही के खिलाफ दर्ज किया जालसाजी का मुकदमा
गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां फर्जी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल कर एक युवक 19 साल से पुलिस में नौकरी कर रहा था। अब युवक के खिलाफ कैंट थाने में जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। चचेरे भाई के आरोप के बाद जीआरपी में तैनात सिपाही के प्रपत्रों की जांच की गई तो उसमें कमियां सामने आई। एसपी जीआरपी के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।