लखीमपुर: गंगोत्री नगर में घनघोर बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोली, घरों में घुसा पानी, तख्त पर बैठकर खाना बनाने को मजबूर लोग
लखीमपुर खीरी में हुई घनघोर बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोलकर रख दी। कलेक्ट्रेट के नजदीकी गंगोत्री नगर मोहल्ले में बारिश के बाद हालात इस कदर बिगड़ गए कि कई घरों में पानी घुस गया। देखते ही देखते मोहल्ले की गलिया जल मग्न हो गई कई घरों में पानी भर गया।