जमुई: जमुई के थाना चौक पर मुहर्रम जुलूस के दौरान युवक ने लहराया फिलिस्तीन का झंडा, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 6, 2025 जमुई में एक हैरान कर देने वाली घटना रविवार की शाम 5 बजे सामने आई है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित भछियार मोहल्ले से निकले मुहर्रम के जुलूस में एक युवक फिलिस्तीन का झंडा लहराते हुए नजर आया। यह दृश्य थाना चौक पर जुलूस के दौरान देखा गया, जब बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और पुलिस बल भी मौके पर तैनात था।