जमुई: मिश्री मनीयड्डा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से युवक झुलसा, अस्पताल लाते समय रास्ते में हुई मौत
Jamui, Jamui | Jul 7, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के मिश्री मनीयड्डा गांव में सोमवार की सुबह 8 बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान मिश्री मनीयड्डा निवासी बालचंद यादव का पुत्र विपिन कुमार के रूप में की गई है।