मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा के नटवा यादव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी की हुई मौत
बताते चले कि रविवार की शाम 5:00 बजे कोतवाली कटरा के नटवा यादव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षी खुशी पुत्र कमलेश की मौके पर मौत हो गई खुशी सब्जी लेने के लिए निकली थी वापस लौटते समय ट्रेन आ गई जिसमें किशोरी हड़बड़ा गई जब तक संभाल पाती ट्रेन की चपेट में आ गई वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा